पीएम मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला ग्वालियर में कांग्रेस कार्यालय बना
Sep 01 2025
ग्वालियर। दरभंगा में सभा के दौरान राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के सामने कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को जबर्दस्त तरीके से इसक विरोध किया गया। पूरी भाजपा सुबह नदी गेट पर एकत्रित हुई और जुलूस के रूप में शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची। इसके मद्देनजर सोमवार सुबह से शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।
प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को डर था कि बीजेपी की महिला नेत्रियां प्रदर्शन करते हुए कहीं कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश न कर जाएं। शिंदे की छावनी मार्ग के हर रास्ते को पुलिस ने ब्लॉक कर दिया था, जिससे कोई नजर बचाकर कुछ गड़बड़ न कर दें।
दूसरी तरफ भाजपा के इस हमले का जबाव देने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और वहां से भी जमकर नारेबाजी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, महिला जिलाध्यक्ष नीलिमा शिंदे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता नदी गेट पर एकत्रित हुए। सुबह 11:30 बजे उनका प्रदर्शन शुरु हुआ और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला मोर्चा आगे बढ़ा। शिंदे की छावनी मार्ग पर पहुंचते ही पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई और हालत यह बनी कि हर कार्यकर्ता के साथ एक पुलिसकर्मी नजर आ रहा था। कांगे्रस कार्यालय के नजदीक पहुंचते ही भाजपा की महिला नेत्रियां हमलावर हो गईं और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय से बहुत पहले बेरिकेटिंग कर रखी थी।
महिला जिलाध्यक्ष नीलिमा शिंदे ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ जो टिप्पणी की है, वह कांग्रेस नेताओं की महिलाओं के प्रति सोच को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस नेताओं ने भारतीय संस्कृति और मातृशक्ति का अपमान किया है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्रियों ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
पुलिस ने किया रूट डायवर्ट, लेकिन लगता रहा जाम
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के कारण पुलिस को इस मार्ग का ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। शिंदे की छावनी से जाने वाले वाहन चालकों को नौगजा रोड से निकाला गया। लेकिन नोगजा रोड दोनों तरफ से चलती है इसलिए पूरी रोड पर जाम लग गया। अभिभावकों के साथ स्कूल जा रहे तमाम बच्चे इस जाम में फंस गए। इसके अलावा ऑफिस व ड्यूटी जा रहे लोगों को परेशान होना पड़ा और वह समय पर काम पर नहीं पहुंच सके। जबकि महाराज बाड़ा और नई सडक़ से आने वाले वाहन नदी गेट से निकाले गए, इससे वहां भी यातायात पटरी से उतर गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









