पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के घर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व गृहमंत्री, ऊर्जा मंत्री, सांसद समेत विधायकों ने दी पुष्पांजलि

Sep 01 2025

ग्वालियर। पूर्व विधायक प्रवीण पाठक की दादी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश पाठक की माताश्री रामदेवी पाठक के निधन पर मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को लक्ष्मीगंज स्थित प्रवीण पाठक के निवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने दादीश्री रामदेवी पाठक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व विधायक से मुलाकात कर शोक संतृप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। 
वहीं पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, सांसद भारत सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, अनूप मिश्रा, केपी सिंह कक्काजू, ओपीएस भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड आशुतोष तिवारी, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी, विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़, केशव देसाई, पूर्व विधायक बृजेंद्र तिवारी, कमलापत आर्य, रामबरन सिंह गुर्जर, संजीव कुशवाह संजू, बैजनाथ कुशवाह, घनश्याम सिंह, भिंड ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, दतिया जिलाध्यक्ष अशोक दांगी सहित अनेक राजनेता, समाजसेवी, व्यापारी एवं गणमान्य जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।