बजरंग भक्त मंडल ने की 5991 किलो हरे चारे की एवं सुंदरकांड पाठ
Aug 31 2025
ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा निरंतर 6 वर्षों से प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में इस महीने पूरे अगस्त में जनकताल स्थित गौशाला में अपने सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से 5991 किलो हरे चारे की सेवा की गई। मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि गौसेवा के साथ ही बजरंग भक्त मंडल द्वारा अपने सदस्यों के निवास पर प्रति माह संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी किया जाता है। उसी क्रम में इस महीने 3 सदस्यों अमन गर्ग, विनोद अग्रवाल एवं संजय शिंदे के निवास पर पृथक पृथक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
आज की सेवा में अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, संयुक्त उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, राजीव जादौन, पुनेश पाल, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, कमल गर्ग, आकाश सोलंकी, संजीव गुप्ता, मयंक कसेरा आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









