एनसीसी के 11वें प्रशिक्षण शिविर का समापन

Aug 31 2025

ग्वालियर। 3 मप्र कन्या वाहिनी एनसीसी ग्वालियर (मप्र) के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एनसीसी का 11वॉं शिविर का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त तक एनसीसी गु्रप मुख्यालय कैम्प कमांडेट कर्नल पुष्विंदर कौर के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैम्प कमांडेट कर्नल पुष्विंदर कौर ने शिविर को संबोधित कर प्रशिक्षण के अंतर्गत एनसीसी कैडिट्स को शिविर की रूपरेखा से परिचित कराया। 
जिसमे शिविर का उद्देश्य कैडिट्स को ए, बी एवं सी प्रमाण-पत्र परीक्षा एवं संर्वागीण विकास के लिए तैयार करना है। शिविर की विशेषताओं मे सैन्य प्रशिक्षण, ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग, आपदा प्रबंधन, सायबर सुरक्षा, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता के अंतर्गत थैलेसीमिया जागरूक रैली, विकसित भारत के विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा, खेल दिवस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
शिविर समापन की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कमला राजा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साधना श्रीवास्तव सम्मिलित हुई एवं उन्होने एनसीसी कैडिट्स से कहा कि अब वह समय है जब महिलाओ की हर क्षेत्र मे पूर्ण भागीदारी हो। शिविर मे दिए जा रहे प्रशिक्षण मे 269 गल्र्स कैडिट्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जो कि समस्त एएनओ, पीआई, जीसीआई एवं सिविल स्टाफ के मार्गदर्शन मे सफल हुआ।