गहोई समाज में पहली बार विधवा विधुर तलाकशुदा सम्मेलन हुआ
Aug 31 2025
ग्वालियर।अखिल भारतीय गहोई वैश्य समाज का परिचय सम्मेलन तेरापंथी धर्मशाला नई सडक़ पर गहोई वैश्य शक्ति जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, आशीष अग्रवाल मध्यप्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी, सुधीर गुप्ता, राधेश्याम कुचिया,प्रदीप पहारिया, श्रीमती गीता नगरिया, अंकित क_ल, मंचासीन रहे।
राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर और एंव परिचय स्मारिका का विमोचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि गहोई समाज द्वारा विधवा विधुर तलाकशुदा सम्मेलन समाज के लिए एक सराहनीय पहल है। समिति द्वारा इस पुनीत कार्य में ईश्वर आपके कार्यों शक्ति प्रदान करें। सुधीर गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा गहोई समाज में पहली बार यह सम्मेलन किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में जो भी संबंध तय होते हैं। ग्वालियर में 21 नवंबर को होने जा रहे गहोई बेटी सामुहिक विवाह यज्ञ में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस परिचय सम्मेलन में सौ से रजिस्ट्रेशन हुए और तकरीबन 40 से ऊपर लडक़ों ने एवं 14 से ऊपर लड़कियों ने अपना परिचय दिया। सम्मेलन में डॉक्टर इंजीनियर किराना व्यवसाई लघु उद्योग व्यवसायी ने अपना व्यक्तिगत परिचय दिया।
इस अवसर पर गहोई वैश्य शक्ति जनकल्याण समिति ग्वालियर के संस्थापक प्रदीप पहरिया, सुधीर रावत, भानु चपरा, सिया शरण कस्तवार, नितेश सेठ, बालकिशन बिलैया, राजेश सेठ, राम प्रकाश सोनी, पवन महतेले, डॉ अनिल गुप्ता, राकेश अमर, मनोज खागंट, मीडिया प्रभारी रूपेश खंताल तीर आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन सुधीर रावत द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









