भोलेनाथ से झूठ बोलने के कारण श्रापित हुए ब्रह्मा जी: पंडित सतीश कौशिक
Aug 30 2025
ग्वालियर। खाटू श्याम मंदिर राधा की हवेली पर चल रहे 14 वें वार्षिक महोत्सव में ख्ल रही शिव पुराण कथा के दूसरे दिन महंत राजू रैनवाल द्वारा बाबा का विशेष श्रंगार किया गया। कथा वाचक पंडित सतीश कौशिक ने कथा के अंदर शिवलिंग पूजा की विधि शिव पुराण मंगल चरण गुरु भक्ति का महत्व बताया।
शिवलिंग की स्थापना के पीछे कहानी है। एक बार नारद और ब्रह्मा में श्रेष्ठ होने की बहस हुई दोनों भगवान भोलेनाथ के पास आए और श्रेष्ठ के बारे में पूछने लगे भोलेनाथ ने उसका उपाय एक शिवलिंग बनाया और ब्रह्मा से बोला कि आप इसकी गहराई एवं नारद से बोला कि आप इसकी ऊंचाई नापो। ब्रह्मा जैसे ही गहराई नापने गए काफी वक्त बीत गया तो उन्हें गहराई का पता नहीं लगा, और गहराई के नीचे केतिकी नाम के फूल से गहराई के बारे में पूछा फूल ने बताया है कि जब से सृष्टि बनी है मैं इसकी गहराई नहीं नाप पाया हूं। लेकिन ब्रह्मा ने आकर भोलेनाथ से कहा कि आपकी गहराई पाताल लोक से भी नीचे है। भोलेनाथ समझ गए कि ब्रह्मा झूठ बोल रहे हैं। तुरंत ब्रह्मा को श्रापित किया कि आज से तुम्हारी पूजा निषेध हो जाएगी साथ ही फूलों में श्रेष्ठ केतिकी फूल को श्राप दिया कभी भी तुम्हें पूजा में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
दूसरी कथा के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया एक शिव भक्त की मृत्यु के उपरांत जब उसे शमशान ले गए और अंतिम संस्कार करने के बाद सब छोडक़र चले गए तो अपने भक्त की चिता जलने के उपरांत उस भक्त की भस्म शरीर पर लगाना चालू कर । तब से भस्म की मान्यता भोलेनाथ के प्रति उज्जैन महाकाल मंदिर से चालू हुई।
मीडिया प्रभारी शिरीष गुप्ता गुड्डू भैया ने बताया रात्रि 8 बजे से चल रहे निशुल्क ज्योतिष शिविर नवग्रह कथा वाचक पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री द्वारा 30 से अधिक श्याम प्रेमियों की जन्मपत्रिका देखी गई और उन्हें उसके उपाय बताएं ज्यादातर जन्म पत्रिकाओं में मंगल दोष विवाह एवं व्यापार से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









