निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारी स्वस्थ रहें: सभापति
Aug 30 2025
ग्वालियर। जलविहार स्थित परिषद भवन में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर नगर निगम सेवा से रिटायर होने वाले कर्मचारियों को सभापति मनोज सिंह तोमर ने विदाई दी। इस दौरान सभापति ने कहा कि निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारी स्वस्थ रहें। जिस प्रकार निगम की सेवा पूरे मन से की है, उसी प्रकार अब पूरे मन से परिवार को समय दें।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पहुंचाई गई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, उपनेता प्रतिपक्ष रवि तोमर, एमआइसी सदस्य शकील मंसूरी, पार्षद जितेंद्र मुद्गल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव बृजेश श्रीवास्तव ने किया। आयोजित समारोह में संजय गोयल, श्याम चौबे, अब्दुल सलाम, जैकुरा बाई, नंदकिशोर, बदन सिंह तोमर, मनोज सिंह परमार, शांति बाई, मीरा, आशा, रामबाई, राजकुमार, प्रेमनाथ, कल्लू, ओमप्रकाश को विदाई दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









