पर्यटन के नाम पर गुमराह कर रही है भाजपा सरकार: शर्मा

Aug 30 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ग्वालियर-चंबल संभाग के नागरिकों को पर्यटन के नाम पर लगातार गुमराह कर रही है। एक तर$फ समाचार पत्रों में बड़े-बड़े विज्ञापनों और आयोजनों के माध्यम से रीजनल टूरिज्म कॉन्लेव कराकर नए निवेश, नई परियोजनाओं और चमकदार भविष्य की कहानियां सुनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी तर$फ चार दशकों से अधूरी ग्वालियर किले की रोपवे परियोजना भाजपा की असफलता और धोखाधड़ी का जीता-जागता सबूत बनी हुई है। 
प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पर्यटन विकास के नाम पर केवल आयोजन, विज्ञापन और खोखले भाषणों का सहारा ले रही है। ग्वालियर का रोपवे प्रोजेट भाजपा के भ्रष्टाचार, अक्षमता और निजी हितों की राजनीति का प्रतीक बन गया है। ग्वालियर की जनता अब पूछ रही है 40 साल से अधूरी परियोजना कब पूरी होगी? या कॉन्लेव की चमक-दमक जनता की टूटी उम्मीदों को ढक़ पाएगी? 1983 में रोपवे की परिकल्पना हुई, लेकिन आज भी परियोजना अधर में लटकी है।
 सरकार ग्वालियर में टूरिज्म कॉन्लेव कर 500 निवेशकों और कंपनियों को बुला रही है। लेकिन सवाल यह है कि जब पुरानी और सबसे अहम परियोजनाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं तो नए वादों की या विश्वसनीयता है?
भाजपा के दो बड़े नेताओं (केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर) के बीच रोपवे को लेकर मतभेद और सिंधिया स्कूल प्रबंधन की आपत्ति ने विकास को रोक दिया। दामोदर रोपवे कंपनी की याचिका और भाजपा शासन के समय किए गए दोषपूर्ण अनुबंधों ने परियोजना को कानूनी दलदल में फंसा दिया।