भाविप शाखा सहयोग ने नुक्कड़ क्लब के गणेश उत्सव में की महाआरती

Aug 30 2025

ग्वालियर। नुक्कड़ क्लब द्वारा श्रीराम मंदिर चौराहे पर विगत 38 वर्षों से श्रीजी की स्थापना के साथ ही श्री गणेश महोत्सव बहुत ही धूमधाम से निरंतर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद सहयोग शाखा द्वारा नुक्कड़ क्लब श्रीराम मंदिर चौराहे पर शाम को श्रीजी की शाखा के सदस्यों ने महाआरती की। साथ ही निहाल गुप्ता द्वारा नुक्कड़ क्लब गणेश मंच पर रात्रि 9 से 10 बजे तक पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा की गई। 
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाविप शाखा सहयोग के रीजनल संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल, भाविप मध्य भारत उत्तर प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग, रवि गर्ग ओमप्रकाश अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, सूरज गर्ग, सुभाष अग्रवाल,गोपाल जैन, पवन सिंघल, किशन गुप्ता, दिनेश चंद्र बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, तुलसी दास वैश्य, कन्हैया लाल सिंघल आदि उपस्थित थे। अनूप अग्रवाल ने कहा कि श्री गणेश भगवान की आरती में शामिल होना हम सभी का सौभाग्य है।
नुक्कड़ क्लब के प्रकाश नारायण शर्मा, श्याम शर्मा, रवि गर्ग, प्रमोद शर्मा, अमित बंसल, प्रताप सिंह राठौर, राजेश चतुर्वेदी, सुनील कोहली राम उपाध्याय, वीरेंद्र शर्मा, समद खान एवं अन्य साथियों के सहयोग से 38 वर्षों से लगातार भगवान गणेश जी का उत्सव मनाया जा रहा।