101 निशानों के साथ निकली खाटू श्याम की शोभायात्रा
Aug 28 2025
ग्वालियर। लक्ष्मीगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर से गुरुवार सुबह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई राधा की हवेली तक पहुंची। रास्ते भर भक्तों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान भक्त बाबा खाटू श्याम के निशान लेकर चल रहे थे। इस दौरान भक्त नृत्य करते हुए बाबा खाटू श्याम के जयकारे लगा रहे थे।
शोभा यात्रा मोर बाजार गांधी मार्केट से सुबह 9.30 बजे प्रारंभ हुई। मोर बाजार से शुरू होकर शोभायात्रा सराफा बाजार, राम मंदिर, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, माधौगंज, स्काउट-गाइड ऑफिस, महाराज बाड़ा, जनकगंज, हनुमान चौराहा, लक्ष्मीगंज होती हुई लक्ष्मीगंज स्थित राधा की हवेली पर पहुंची।
शोभा यात्रा में बाबा श्याम के पांच बड़े निशान एवं 101 छोटे निशानों के साथ श्याम प्रेमी बाबा श्याम के रथ के आगे झूमते-नाचते चल रहे थे। साथ ही एक अन्य वाहन पर भजन-कीर्तन हो रहे थे। शोभायात्रा में शिरीष गुप्ता, श्याम अग्रवाल, राकेश बंसल, अभिमन्यु चौहान, तरुण बंसल, मनोज भार्गव, राजू रेनवाल शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









