उत्तराखंड की ठगी में शामिल ग्वालियर का युवक पकड़ा
Aug 27 2025
ग्वालियर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में 49 हजार 999 रुपए की ठगी करने वाले रैकेट से जुड़े एक बदमाश को पकड़ा गया है। वह स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल में पार्टी कर रहा था। पड़ाव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि यह उत्तराखंड में वॉंटेड है। उसे गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस को सूचना दी गई है। रुद्रपुर की पुलिस आकर आरोपी को ले गई है।
पकड़ा गया बदमाश रोहित कुमार सोनी निवासी थाटीपुर का नाम किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराने में सामने आया था। उसका एक साथी सोनू पहले ही पकड़ा जा चुका है।
केस की जांच कर रही उत्तराखंड पुलिस को पता लगा था कि ठगी की रकम जिस अकाउंट में गई है, उसमें 3 दिन में 3 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन हुए हैं। खाता धारक ठगों को कमीशन पर अकाउंट उपलब्ध कराते थे।
पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाटीपुर निवासी रोहित स्टेशन पर एक होटल में पार्टी कर रहा है। यह उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक बड़ी ठगी में आरोपी है। वहां की पुलिस कुछ दिन पहले इसे तलाशते हुए आई थी। उस समय पुलिस इसके साथी सोनू को गिरफ्तार कर ले गई लेकिन यह हाथ नहीं आया था।
सूचना पर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने तत्काल अपनी टीम को अलर्ट किया और एक होटल से रोहित कुमार सोनी को हिरासत में ले लिया। इसकी तत्काल सूचना रात को ही रुद्रपुर थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही रुद्रपुर की पुलिस ग्वालियर के लिए निकल पड़ी। बुधवार सुबह 9 बजे उत्तराखंड पुलिस आकर आरोपी को रोहित कुमार सोनी को ले गई है।
इस मामले में पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि एक आरोपी को पकडक़र हमने उत्तराखंड की रूद्रपुर पुलिस को सौंपा है। वहां किसी ठगी के मामल में एक अकाउंट में 3 दिन में 3 करोड़ का ट्रांजेक्शन किसी अकाउंट से हुआ था उसमें किराए पर खाता दिलाने वालों में इसका नाम आया था। रूद्रपुर की पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









