सकारात्मक सोच कठिन परिस्थिति में हिम्मत देती है

Aug 27 2025

ग्वालियर। एसएएफ 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र पुलिस बल द्वारा पॉजिटिव थिंकिंग, हैप्पी एंड हेल्दी लिविंग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन बटालियन कमांडेंट डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से मोटिवेशनल स्पीकर बीके प्रहलाद भाई तथा राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके ज्योति बहन, बीके सुरभि बहन उपस्थित थीं। 
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि हमारे मन में जैसे विचार आते है वैसा ही हमारा जीवन बनता है। यह विचार सुनने में सरल लगता है पर वास्तव में यही जीवन का सबसे बड़ा सत्य है कि मनुष्य का जीवन उसकी सोच का प्रतिबिंब होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत करना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही सोच और समय का सही उपयोग करना भी उतना ही आवश्यक होता है।