खाटू श्याम मंदिर राधा की हवेली का वार्षिकोत्सव 28 से

Aug 27 2025

ग्वालियर। खाटू श्याम मंदिर राधा की हवेली बाई साहब की परेड पर का 14वां वार्षिक महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 28 अगस्त से मनाया जाएगा। इस मौके पर श्याम बाबा की रथयात्रा भी निकाली जाएगी।
खाटू श्याम मंदिर के मुख्य भक्त राजू रैनवाल व श्याम सरकार उत्सव समिति के गोपाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता में बताया कि 28 अगस्त से 4 सितंबर तक वार्षिक महोत्सव मनेगा। इसकी शोभायात्रा 28 अगस्त को सुबह 9.30 बजे रोकडिय़ा सरकार हनुमान मंदिर से शुरू होगी। इसमें बाबा भोलेनाथ की पालकी भी आकर्षण का केन्द्र होगी।
शोभायात्रा सराफा बाजार, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, माधौगंज, स्काउट से बाड़ा, जनकगंज, हनुमान चौराहा होते हुए लक्ष्मीगंज से मंदिर स्थल पर पहुंचेगी। महोत्सव में 29 अगस्त से शिव पुराण कथा का वाचन वृंदावन से सतीश कौशिक करेंगे।
 3 सितंबर को एकादशी पर मंदिर परिसर में कथा सुनाई जाएगी। वहीं रात्रि को ज्योत कीर्तन स्थानीय कलाकारों करेंगे। 4 सितंबर को शाम 7 से सुबह 4 बजे तक कीर्तन होगा। कीर्तन में मुंबई से अधिष्ठा-अनुष्का बहनें, वृंदावन से खुशबू-राधा एवं जयपुर से आयुष सोमानी के साथ गाजियाबाद से सांवरिया म्यूजिक ग्रुप प्रस्तुति देंगे।