लोहपीटा समाज ने धूमधाम से मनाई बाबा रामदेवरा की जयंती

Aug 26 2025

भितरवार। अपने आराध्य देव बाबा रामदेवरा की जयंती लोहपीटा समाज ने बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई। समाज के लोगों ने नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली। जिसमें बाबाजी के भजनों पर लोहपीटा समाज के लोग भक्ति भाव में जमकर झूमे। जानकारी के अनुसार अवतरित बाबा रामदेवरा महाराज की जयंती मंगलवार को स्थानीय लोहपीटा समाज ने पिछले वर्ष की भांति बड़ी ही श्रद्धापूर्वक मनाई।
बाबा जी की भक्ति में लीन इस समाज के लोगों ने बग्घी सजाकर उसमें बाबा की तस्वीर विराजमान कर नगर में विशाल चल समारोह वार्ड 4 से शुरू हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से निकले चल समारोह में लोहपीटा समाज के लोग डीजे की धुन पर बजे भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। भक्ति भाव के साथ निकाली गई शोभायात्रा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया सहित नगर के कई लोग भी शामिल हुए चल समारोह वापस वार्ड 4 कृषि मंडी पहुंचा। जहां उन्होंने विधि विधान से बाबा रामदेवरा जी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अमर सिंह लोहपीटा, केवल सिंह, मक्खन सिंह, साधू भगत, कन्हैया,जीता लोहपीटा, कलुआ लोहपिटा, पलुआ, मंगल सहित बाहर से आए गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।