नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव का हुआ स्वागत
Aug 26 2025
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव का सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। यादव की स्वागत रैली रेलवे स्टेशन से शुरू हुई जो पड़ाव, वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रतिमा, चौपाटी, फुलबाग, गुरुद्वारा, नदीगेट, इंदरगंज, दाल बाजार, नया बाजार, कंपू, रॉक्सी पुल, महाराज बाड़ा, सर्राफा बाजार, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्परवाला पुल, शिंदे की छावनी से होती हुई कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पहुंची। रैली में एक गाड़ी पर नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा सवार थे।
स्वागत रैली के समापन पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है। दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान ने हमें जो भरोसा दिया है, वह केवल मेरे लिए नहीं बल्कि पूरे ग्वालियर जिले के कांग्रेस परिवार के लिए है। कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि यह विचारधारा है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस संगठन को और मजबूत करना हमारा पहला कर्तव्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस कार्यालय केवल एक दफ्तर नहीं रहेगा, यह हर कार्यकर्ता का घर बनेगा। हर कार्यकर्ता की आवाज सुनी जाएगी और हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









