हरिनाम प्रभात फेरी में उमड़ी भक्तों की भीड़
Aug 24 2025
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में झूले लाल मंदिर माधोगंज से भक्तों द्वारा चालीहा पर्व पर हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। फेरी लाला का बाजार, खासगी बाजार, चावड़ी बाजार, दानाओली होते हुए वापिस बाड़े पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
हरिनाम प्रभात फेरी में गुरुदेव के विग्रह फोटो का भक्तों द्वारा पुष्पहार जल फल मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया। गुरु भक्ति से भरे भजनों पर साधक भाई बहिनों ने झूमकर भाव नृत्य किया।
प्रभात फेरी में अर्जुन भाई, सतराम भाई, हरीसिंह गुर्जर, सीबी शर्मा, डीके शर्मा, रामवीर, लखमीचंद, श्रीमती कल्पना शर्मा, उर्मिला सोनी, लता खत्री, कुसुम चंदेल, मुन्नी राठौर शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









