भारत अन्न शुद्धि पदयात्रा का ग्वालियर में हुआ स्वागत
Aug 21 2025
ग्वालियर। भारत अन्न शुद्धि पदयात्रा 55 दिन बाद ग्वालियर पहुंची इस अवसर पर पैदल यात्रा कर लोगों को जागरूक कर रहे गौरव त्यागी एवं उनकी पत्नी ज्योति त्यागी का सिटी सेंटर पर भव्य स्वागत किया गया।
उक्त जानकारी मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा ने देते हुए बताया कि गौरव त्यागी द्वारा श्रीनगर के लाल चौक से 26 जून 2025 से कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकाली जा रही है। जिसका उद्देश्य शुद्ध और रसायन मुक्त भोजन (अन्न शुद्धि) के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और जैविक प्रथाओं के माध्यम से स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करना है। यह पदयात्रा ग्वालियर के बाद जब शिवपुरी, गुना, अशोक नगर पहुंचेगी तो मानव अधिकार प्रोटेक्शन द्वारा इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा
उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में रहने वाले गौरव त्यागी इस समय ग्वालियर आए हुए हैं। गौरव त्यागी शुद्ध के लिए युद्ध करते हुए देशभर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने में उनकी सारथी के रूप में उनकी धर्मपत्नी ज्योति त्यागी और उनके दोस्त रजत भारती भी सहयोग कर रहे हैं।
गौरव जहां भी जाते हैं उस शहर उस कस्बें और गांव के छात्रों और किसानों से बात करते हैं और उन्हें शुद्ध खाना खाने और शुद्ध अनाज उगाने की शपथ दिलाते हैं। उनके इस कार्य को समाज के लोग भी अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। आम लोगों की तरह पूर्व सांसद नवीन जिंदल, कविन्द्र गुप्ता सहित कई नामी हस्तियां भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच रही हैं। ग्वालियर में मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राजेंद्र झा के नेतृत्व में गौरव त्यागी और उनकी पत्नी ज्योति त्यागी का जिलाध्यक्ष रेखा गंभीर, प्रभात, संजय भारद्वाज, अशोक सोनी ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









