भाजपा राज में ग्वालियर की स्वास्थ्य व्यवस्था आईसीयू में पहुंची

Aug 20 2025

ग्वालियर। स्वास्थ्य सेवाएं भाजपा सरकार में बदहाल हो चुकी हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मरीजों की जान लेने पर आमादा है। गत रोज अस्पताल की फाल्स सीलिंग मरीजों के ऊपर गिरते-गिरते रह गई। यह किसी बड़े हादसे का स्पष्ट संकेत है। यह आरोप कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने लगाते हुए कहा कि मामले की जांच होना चाहिए। 
एनबीआरआई की निरीक्षण टीम ने हाल ही में निर्माण की खामियों पर गंभीर सवाल उठाए थे, लेकिन भाजपा सरकार ने अनदेखी की। सरकारी अस्पतालो में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी, मरीजों को बिस्तर और दवा तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मांग की है कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों एवं अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।