रक्तदान महाअभियान में शिविर होंगे आयोजित कल से

Aug 20 2025

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि इस की 18वीं पुण्यतिथि 25 अगस्त को मनाई जाएगी। इस अवसर पर विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में भारत सहित नेपाल में रक्तदान महाअभियान चलाकर गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। 
महाअभियान का शुभारंभ 17 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय शुभारंभ के बाद भारत व नेपाल में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत एक लाख यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया गया है। 22 से 24 अगस्त तक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में 22 अगस्त को सुबह नौ से शाम चार बजे तक रक्तदान किया जाएगा। इसके साथ ही 22 अगस्त को मुरार केंद्र और 24 अगस्त को मालनपुर केंद्र द्वारा रक्तदान शिविर रहेगा। ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी और संयोजक बीके प्रहलाद भाई ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज के समाजसेवा प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे इस महाअभियान में देशभर में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय उपस्थित रहे।