विश्व फोटोग्राफी दिवस 55 यूनिट रक्तदान कर डायरेक्टरी का विमोचन किया

Aug 20 2025

ग्वालियर। ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने विश्व फोटोग्राफी दिवस और संस्था के स्थापना दिवस पर चैंबर ऑफ कॉमर्स में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों और उनके परिजनों ने 55 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान और संस्था की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,  विशिष्ट अतिथि चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. आरकेएस धाकड़ (डीन जीआर मेडिकल) उपस्थित थे। 
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर संस्था की 1975 से 2025 तक की पुरानी ओर नई यादों की छायाचित्र की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस मौके पर मनोज राजपूत, लवेश सांघी, जतिन वोहरा, प्रदीप बहिरानी, पंकज मार्शल, शुभम सोलंकी आदि मौजूद रहे।