माटी गणेश, सिद्ध गणेश प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

Aug 20 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मुरार द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में आयोजित की गयी। इस कार्यशाला के अन्तर्गत माटी गणेश, सिद्ध गणेश कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के संभागीय समन्यव्यक सुशील बरुआ उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि  जिला समन्यवयक धर्मेन्द्र दीक्षित उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि सुशील बरुआ द्वारा माटी गणेश, सिद्ध गणेश की अवधारणा को समझाते हुए सभी प्रतिभागियो को प्रेरित किया गया कि स्वयं द्वारा माटी से बने गणेश जी को पूजना हैं और आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त उपरांत अपने-अपने गाव मैं माटी के गणेश ग्रामवासियों को बनाना सिखायेंगे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति वाजपेयी ने कार्यक्रम की रुपरेखा एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद के उद्देश्य एवं योजनाओं के बारे में जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित ने विस्तार पूर्वक बताया। प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मंच का संचालन रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम ने किया।
इसके बाद राजकुमार प्रजापति एवं शक्ति सिंह द्वारा मिट्टी से गणेश बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, नवांकुर संस्थाओं प्रतिनिधि के साथ साथ सीएमसीएलडीपी के छात्र व मेंटर्स उपस्थित रहे। सभी अथितियों का आभार शैलेन्द्र चौधरी द्वारा व्यक्त किया गया।