नशामुक्ति केन्द्र में हत्या: एक आरोपी इटावा से पकड़ा
Aug 20 2025
ग्वालियर। पंजाब नेशनल बैंक में फील्ड ऑफिसर रहे पंकज शर्मा की मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ लिया है। आरेपी कृष्ण मुरारी दीक्षित को उप्र के इटावा जिले के पचदेवरा गांव से पकड़ा गया। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक आरोपी रवि तोमर को पकड़ चुकी है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि युवकों के भाग जाने से नाराज होकर उन्होंने पंकज को बुरी तरह पीटा था। पुलिस ने बताया कि पंकज को रस्सी से बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अभी तीन आरोपी हर्ष शिंदे, विशाल कांकर और धर्मेंद्र जादौन फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम भिंड और इटावा तक गई। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी कृष्ण मुरारी दीक्षित अपने गांव पचदेवरा थाना इकदिल इटावा में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना महाराजपुरा प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में कुल पांच आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज है। दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी हर्ष शिंदे, विशाल कांकर और धर्मेन्द्र जादौन की तलाश जारी है। फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









