अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की बैठक सम्पन्न, महाराजा अग्रसेन नाटक 31 अगस्त को
Aug 19 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की मध्यप्रदेश राज्य इकाई द्वारा अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन के जीवन एवम उनके शासन की रीति नीति सामाजिक समरसता एवम् न्याय व्यवस्था से लोगों में जन जागरण के उद्देश्य से एक नाटक का मंचन किया जा रहा है।
इस नाटक का मंचन रविवार 31 अगस्त को शाम 4:30 बजे अटल सभागार जीवाजी यूनिवर्सिटी में होगा। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस नाटक में सभी कलाकार मुंबई से ग्वालियर आ रहें हैं। 35 लोगों की टीम इसमें नाट्य मंचन करेगी। नाटक की समय अवधि 150 मिनट रहेंगी। नाटक के निर्माता श्री योगेश अग्रवाल जी रायपुर वाले निर्देशन श्री प्रदीप गुप्ता पार्श्व गायक पद्मश्री सुरेश वाडेकर एवम् सुरभि गुप्ता तथा संगीत पंडित राजधर शुक्ला ने दिया है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शहर की अग्रवाल समाज की सभी संस्थाओं की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संस्था के डॉ राकेश अग्रवाल ने सभी को आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिससे सभी लोगों में बड़ा उत्साह और हर्ष व्याप्त है। सभी का कहना था कि इस प्रकार का कार्यक्रम शहर में पहली बार होने जा रहा है।
बैठक में दीपक अग्रवाल, दीपक ऐरन, डॉ राकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, रवि अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अजय सिंघल, मनोज अग्रवाल, श्याम बंसल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शैलेश जैन, राम कुमार गोयल उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









