सनातन धर्म मंदिर से 50 हजार रुपए से अधिक की चोरी
Aug 19 2025
ग्वालियर। धर्म प्रेमियों की आस्था के केंद्र सनातन धर्म मंदिर में गत देर रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर परिसर में बने मंदिरों में रखी दान पेटी के ताले तोडक़र दान में मिली पूरी रकम समेट ले गए। खास बात यह है कि मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए एक-दो नहीं बल्कि 22 सीसीटीवी लगे हुए हैं, उसके बाद चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। इंदरगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला कायम कर लिया गया है। चोरी हुई दान की राशि 50 हजार रुपए से अधिक की बताई गई है।
इंदरगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित सनातन धर्म मंदिर में अज्ञात चोर बीती रात सत्कार होटल के बगल वाले रास्ते से अंदर आए। वहां दीवार बननी है लेकिन कुछ विवाद के चलते दीवार बन नहीं पाई है। मंदिर की सुरक्षा के लिए गेट भी बनाए जाने हैं, लेकिन वह भी नहीं बन पा रहे हैं।
इसका फायदा अज्ञात चोरों ने उठाया और सत्कार होटल के बगल वाले रास्ते से मंदिर के अंदर पहुंचे। चोरों ने वहां गणेश, शिव, हनुमान तथा गिर्राजजी मंदिर के सामने रखी दान पेटियों के ताले तोड़े और पूरी रकम ले गए।
चोरी का पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब पुजारी वहां पहुंचे। दान पेटियां टूटी देखकर पुजारी ने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन को दी। इंदरगंज थाने में चोरी होने की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।
सनातन धर्म मंदिर शहर के प्रमुख मंदिरों में शुमार है। श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर मंदिर में दो दिनी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। चोरों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि मंदिर में महोत्सव मनाया गया है, तो दान भी भरपूर आया होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









