लापता अर्चना तिवारी का ग्वालियर केआरक्षक ने कराया था टिकट बुक, पूछताछ जारी
Aug 19 2025
ग्वालियर। इंदौर से कटनी जाने के लिए ट्रेन से रवाना हुई अर्चना तिवारी नामक युवती के रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। इस मामले में ग्वालियर कनेक्शन का सामने आया है। पता चला है कि युवती की ग्वालियर में पदस्थ एक आरक्षक से मोबाइल पर बातचीत चल रही थी। उसने अर्चना का इंदौर से ग्वालियर के लिए एक बस टिकट बुक कराया था।
मप्र के कटनी जिले की रहने वाली अर्चना 7 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के लिए इंदौर से कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच बी 3 में सवार हुई थी, लेकिन वो गायब हो गई। इसके बाद से उसकी लोकेशन मिसिंग है, जबकि सीट पर उसका बैग मिला था। अर्चना तिवारी का सपना सिविल जज बनने का था।
लगभग 12 दिन से गायब हुई युवती का कनेक्शन ग्वालियर में भी मिला है। जांच में पता चला कि युवती की ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक से बात हो रही थी। आरक्षक ने युवती का इंदौर से ग्वालियर का एक बस टिकट भी बुक कराया था। इस मामले की जांच कर रही इंदौर जीआरपी की टीम ग्वालियर पहुंचकर आरक्षक से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, ट्रेन से युवती अर्चना तिवारी के गायब होने के बहुचर्चित मामले में इंदौर जीआरपी पुलिस की टीम ने ग्वालियर में डेरा डाला हुआ है। जीआरपी के अफसरों ने भंवरपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक राम तोमर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जीआरपी को सूचना मिली थी कि भंवरपुरा थाने में पदस्थ राम तोमर से युवती की लगातार बातचीत हुई है। राम तोमर ने अर्चना का इंदौर से ग्वालियर के लिए एक बस टिकट कराया था। हालांकि आरक्षक पूछताछ में इस टिकट पर यात्रा न करने का बयान दे रहा है। बता दें कि इस मामले की और कडिय़ा जोडऩे की कोशिश में भोपाल जीआरपी भी जुटी हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









