कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष ने संभाला पद
Aug 19 2025
ग्वालियर। शिंदे की छावनी कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा। हम सब मिलकर पूरी निष्ठा और एकजुटता से संगठन को मजबूत करेंगे और आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में ग्रामीण व पूर्व विधानसभा के विधायक पहले पीछे की सीटों पर बैठ गए बाद में उन्हें बुलाकर आगे बिठाया गया।
इस अवसर पर निवृतमान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आज मैं बड़ी प्रसन्नता के साथ यह दायित्व नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र यादव को सौंप रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारी संगठनात्मक शक्ति और भी सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदु शुक्ला, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, राम पांडे, आरपी सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, संजीव दीक्षित, इस्माईल खां पठान, संजय सिंह राठौर, चतुर्भुज धनोलिया, अवधेश कौरव, हरेंद्र सिंह गुर्जर, कुलदीप सिंह उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









