विधायक सिकरवार ने कराई पैच रिपेयरिंग
Aug 19 2025
ग्वालियर। अपने क्षेत्र की जनता के साथ समर्पण भाव से सेवा वही करता है, जिसमें काम करने के लिए जिद, जज्बा और जुनून हो। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी बारिश के कारण सडक़ों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे आम राहगीरों की परेशानी का सबब बन गए हैं। बारिश थोड़ी थमी है, ऐसे में क्षेत्र के जुझारू विधायक डॉ. सतीश सिकरवार मुरार की सडक़ों के गड्ढे भरवाने के लिए निकल पड़े और पहले झाड़ू लगाई और फिर सडक़ से धूल मिट्टी हटाने के लिए तमाम लेबर और कांग्रेस साथियों के साथ जुट गए।
सुबह 9 बजे विधायक डॉ. सिकरवार पचास कर्मचारियों और मशीनरी लेकर सिंहपुर रोड मुरार के एमएच चौराहा पहुंचे। वहां से बारादरी चौराहा मार्ग तक पहले सफाई अभियान चलाया और फिर गड्ढे भरने के लिए मशीन से डामर ओर गिट्टी मिलकर गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया। कई ट्रॉली सडक़ से मलबा हटवाया गया। एक तरफ मार्ग से मलवा हटवाया गया और उसको एकसा करवाकर मुरम डाली गई। दूसरी तरफ के मार्ग पर मंगलवार को गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। इसके अलावा इस मार्ग के डिवाइडर पर बड़ी-बड़ी घास उग रही थी। गंदगी थी, जिसे भी साफ कराया गया। डिवाइडर अब चमक रहे हैं।
सुबह जब विधायक डॉ सिकरवार इस मार्ग पर कर्मचारियों और मशीनरी लेकर पहुंचे तो वहां पर क्षेत्रीय नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने सडक़ दुरुस्तीकरण और सफाई कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारे विधायक क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इस दौरान युवाओं का एक हुजूम हमारा नेता कैसा हो, सतीश सिकरवार जैसा हो के जमकर नारे लगाए। विधायक डॉ सिकरवार सुबह से देर शाम तक मौके पर ही मौजूद रहकर काम करवाते रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









