सनातन धर्म मंदिर में मना नंदोत्सव, भगवान चक्रधर को लगाया 56 भोग

Aug 18 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में नंदोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल धर्म मंत्री चौबे ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन नंदोत्सव ब्रज परंपरानुसार मनाया गया। नंदोत्सव पर दर्शन हेतु भक्तों की भारी भीड़ थी। इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर पर फूल बंगला संजाया गया। साथ ही मंदिर परिसर में आकर्षक तिरंगा विद्युत सजावट की गई। नंदोत्सव पर महिला भक्त मण्डल की लगभग 500 से अधिक महिला भक्तों ने बधाई गीत, बृजभाव के भजन गाए एवं झूमकर नृत्य किया। खिलौने, टॉफियां, आदि बधाइयां लुटाई। भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण के समक्ष राधा कुटी में मथुरा के हलवाइयों द्वारा निर्मित विशाल छप्पन भोग लगाए गए।