परिवारिक पूल पार्टी में पूल मस्ती के साथ-साथ सदस्यों ने सेल्पी

Aug 18 2025

ग्वालियर। युवा जैन मिलन नेमीनाथ ग्रेटर ग्वालियर के द्वारा आगामी कार्यक्रमों की बैठक के साथ मस्ती और धमाल से भरपूर पारिवारिक पूल पार्टी का आयोजन मोती झील स्थित 7 हिल्स रिजॉर्ट पर किया गया। पारिवारिक संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही मस्ती व हास्य में डूबी कई प्रतियोगिताएं का आनंद भी लिया। पार्टी में पूल मस्ती के साथ-साथ सदस्यों ने सेल्पी, डीजे मस्ती, ओर सरप्राइस गेम, अन्य गेम्स के जरिए अपने जीत का किया प्रदर्शन।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में फन इन्टरटेमेन्ट कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न मनोरंजन गेम्स हुए। विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया। वही समय पंचुलटी लक्की ड्रा पुरस्कार भी दिए।