किसी मुरझाए चेहरे पर मुस्कान लाना ही मानवता

Aug 18 2025

ग्वालियर। दिव्यांगता ईश्वर का दिया वो अभिशाप है जिसे दिव्यांग जीवन भर ढोता है और मायूस होकर जीवन जीने का प्रयास करता है। ऐसे ही मायूस चेहरों पर मुस्कान लाने का काम करती है समाजसेवी नम्रता सक्सैना जो कि दिव्यांग जन के लिए डे सेंटर कृष्णालय चलाती है। 
स्वान सोशल फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णालय में बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए कई प्रकार के गेम्स और विभिन्न एक्टिविटी कराई जाती है। यह जानकारी दिव्यांग जन और बच्चों के सम्मान समारोह में कृष्णालय की संचालक नम्रता सक्सैना ने दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों को घर से लाने व घर तक छोडऩे की व्यवस्था कृष्णालय द्वारा ही की जाती है।
कृष्णालय द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एजे के एसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा आशीष प्रताप राठौड ने की, विशिष्ट अतिथि कैंसर हॉस्पिटल के संचालक डॉ बीआर श्रीवास्तव, कैंसर हॉस्पिटल की सीनियर मेडिको ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ गुंजन श्रीवास्तव ने दिव्यांग बच्चों से परिचय लिया और बच्चों की प्रतिभाओं को भी सराहा। इसी के साथ दिव्यांग बच्चों पर मेहनत करने के लिए और उनके विकास के बारे में सोचने बाली कृष्णालय के संचालक नम्रता सक्सैना की प्रशंसा भी की। नम्रता सक्सैना ने कार्यक्रम में आकर बच्चों का और पदाधिकारियों का हौंसला बढ़ाने के लिए और अपना अमूल्य समय देने के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मान कार्यक्रम पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। अंत में सभी को स्वल्पाहार भी कराया गया।
सम्मानित होने वाले बच्चों में प्रमोद धनेले हॉकी खिलाड़ी, मुकुंद यादव, शिवम् परिहार, सतीश कुमार, सूरज ओझा, नरेंद्र रावत, खुशी कुमारी, राहुल, सीता शर्मा, अभिजीत, अर्जुन सेन, देवेन्द्र धाकड़, शोभित दुबेदी, ऋतीक जोशी, पीयूष माहोर, मुकेश यादव, सूरजतोमर, अखिलेश यादव, सूरज ओझा, जय चौखडिय़ा, इशिका, रश्मि, सत्यम, राज, राहुल परिहार, चाहत राठौर, सत्यवीर, समीर, योग्य, हिमांशु, राजा, अभिजीत, शिवम् पाटीदार आदि शामिल रहे। संस्था के और से नम्रता सक्सेना, पूनम, गरिमा, परिधि, अभिषेक, जितेंद्र, हिमांशु, मुकुल, श्वेता, रेखा उत्कर्ष व कृष्णालय की टीम उपस्थित रही।