सेवा भारती छात्रावास केदारपुर की टीम ने एक बार फिर विजेता घोषित हुईं
Aug 18 2025
ग्वालियर। हिन्दू उत्सव आयोजन समिति मुरार द्वारा आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तिरंगे से सजे स्थल पर गोविंदाओ ने माखन चुराया एवं इस वर्ष नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से छ: टोलियों ने
आला रे आला गोविन्दा आला के घोष के साथ मुरार मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गोविंदाओ की टीम उल्लास के साथ 21 फीट की ऊंचाई पर माखन से भरी मटकी फोडऩे के लिए भाग लिया।
हिन्दू उत्सव आयोजन समिति के अमित सेठी एवं सुनील पाल ने बताया कि जेन मंदिर के पास सदर बाजार मुरार मे मटकी फोड़ प्रतियोगिता 2025 मे मुख्य अतिथि आदर्श गोशाला लाल टिपारा के स्वामी ऋषभदेवानंद महाराज, प्रदेश मीडिया प्रभारीआशीष अग्रवाल एवं अध्यक्षता पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने की, विशिष्ट अतिथि राहुल श्रीवास्तव थे।
सेवा भारती छात्रावास केदारपुर के छात्रों ने मात्र 32 सेकंड का न्यूनतम समय लेकर चार मंजिला पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ दी और एक बार फिर विजेता बनकर 41 हजार का इनाम अपने नाम किया। निर्णायक मंडल ने सेवा भारती छात्रावास केदारपुर (बरसाने बांकुरे) की टीम को विजेता घोषित कर ईनाम एवं प्रमाण पत्र वितरण किये गये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









