राज किशोर वाजपेयी अभय की चार कृतियों का लोकार्पण

Aug 18 2025

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा के तत्वावधान में सभा के पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर वाजपेयी अभय की चार काव्य-कृतियों का लोकार्पण समारोह एक निजी होटल आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार उपन्यासकार जगदीश तोमर, मुख्य अतिथि श्रीधर पराडक़र रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास दवे रहे।
इस अवसर पर ग्वालियर के वरिष्ठ साहित्यकार में राजकिशोर वाजपेयी अभय सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त, सहकारिता विभाग (मप्र) की चार काव्य-कृतियों, शब्द-शिखर (गीत-संग्रह), मुक्तक-लोक (मुक्तक संग्रह), वदंना-लोक (आध्यात्मिक-काव्य), सृजन और प्रतिध्वनियाँ (हिन्दी कविताएं और मराठी में कवि कुलकर्णी सुरेश प्रभाकर द्वारा भावानुवादित) का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।
इस अवसर मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा के डॉ. पद्मा शर्मा, दिनेश पाठक, रामचरण रुचिर, उपेंद्र कस्तूरे, डॉ करुणा सक्सेना, डॉ लोकेश तिवारी, राजेश शर्मा, घनश्याम भारती, डॉ केशव पांडेय, डॉ सुरेश सम्राट, राम अवध विश्वकर्मा, डॉ किंकर पाल सिंह जादौन, डॉ मंजुलता आर्य, डॉ अनिल उपाध्याय, लालता प्रसाद दोहरे, वंदना सेन, सुरेश हिन्दुस्तानी, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्रपाल सिंह जादौन, सीमा जैन, सरिता चौहान आदि उपस्थित रहे।