गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा लीडरशिप एवं मैनेजमेंट ट्रेनिंग का सफल आयोजन

Aug 18 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा लीडरशिप एवं मैनेजमेंट ट्रेनिंग का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। इस ट्रेनिंग में मास्टर ट्रेनर के रूप में लुधियाना से पधारे पुष्पिंदर सिंह धाबा ने आधुनिक प्रबंधन तकनीकों, प्रभावी नेतृत्व के गुणों एवं टीमवर्क के महत्व पर विशेष सत्र लिया। वहीं आईपीएस तलवार ने अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और संकट प्रबंधन को एक सफल लीडर के लिए अनिवार्य बताया। 
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के आकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को न केवल करियर में दिशा प्रदान करते हैं बल्कि समाज के लिए जिम्मेदार और सक्षम नेतृत्व तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं और केस स्टडीज के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम संयोजन अग्रिमा तोमर एवं आशुतोष शर्मा ने किया एवं आभार जयेश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर गंगा शर्मा, मनीष सिकरवार, मोनू राजपूत, लावन्या शर्मा, रचित बंसल, प्रशा़त कटारे, निशू सिकरवार, राज चौरसिया आदि सदस्य मौजूद थे।