भाजपा की कठपुतली बना चुनाव आयोग, लोकतंत्र पर सीधा हमला: धर्मेंद्र शर्मा
Aug 18 2025
ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि चुनाव आयोग की पत्रकार वार्ता ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष बार-बार पारदर्शिता और निष्पक्षता की माँग करता रहा है, लेकिन आयोग लगातार टालमटोल और भाजपा के पक्ष में खड़े होने का काम कर रहा है।
प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मतदान केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की माँग की, तो चुनाव आयोग ने इसे महिलाओं की निजता से जोडक़र क्यों टाल दिया? यदि यह निजता का उल्लंघन है, तो आयोग ने सर्वप्रथम वीडियो रिकॉर्डिंग क्यों कराई? महाराष्ट्र में विपक्ष द्वारा मांगे गए 40 लाख से अधिक वोटरों की सूची अब तक क्यों नहीं दी गई? बिहार में एफआईआर के माध्यम से 65 लाख वोट काटने की पूरी सूची जनता के सामने क्यों नहीं रखी गई? कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर एक लाख फर्जी मतदाता होने का खुलासा राहुल गांधी जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया, उसकी सफाई चुनाव आयोग क्यों नहीं दे रहा? क्या यह सब भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र की हत्या का सबूत नहीं है?
प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि यह साफ हो चुका है कि चुनाव आयोग पारदर्शिता और जवाबदेही से भाग रहा है। महाराष्ट्र में वोटरों की सूची रोकी गई, बिहार में 65 लाख वोट काटे गए और उसकी जानकारी छिपाई गई, कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर फर्जी वोटर उजागर हुए लेकिन आयोग चुप्पी साधे है। यह रवैया दर्शाता है कि आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रहा है। कांग्रेस पार्टी इन सवालों का जवाब मांगती है और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









