कान्यकुब्ज ब्राहमण महासभा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई
Aug 17 2025
ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राहमण महासभा ग्वालियर की बैठक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर संपन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम परंपरागत भुजरियां वितरित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। बैठक में संगठन को आगे बढाने पर सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इन विचारों में सामने आया कि संगठन की बैठक महीने में एक बार किसी सदस्य पदाधिकारी के घर पर आयोजित की जाये। वहीं पदाधिकारियों के साथ में जाकर कान्यकुब्ज ब्राहमणों से संपर्क कर सदस्य बनाया जाये। इसी के साथ ब्राहमण गरीब बच्चियों सहित गरीब परिवार की सहायता करने का विचार भी सामने आया। वह सहायता किस प्रकार से की जाये जिससे गरीब ब्राहमण के सम्मान को चोट भी नहीं पहुंचे और उसकी सहायता भी हो। वहीं सदस्यों की सूची सहित कान्यकुब्ज समाज के लोगों की वृहद सूची तैयार करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, संयुक्त अध्यक्ष अनुज पाठक, महामंत्री धीरेन्द्र तिवारी, सचिव गरूणध्वज दुबे, मीडिया प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, गिरीश पाठक, विमल पाठक, आरएन शुक्ला, महेश अवस्थी, संजय कुमार शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, बीएम त्रिवेदी, दीपेन्द्र कुमार अवस्थी ,कृष्णा पाठक आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









