सहारा सोशल वेलफेयर सोसायटी का मिलन कार्यक्रम आयोजित

Aug 17 2025

ग्वालियर। सहारा सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को पटेल नगर स्थित कार्यालय में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सोसायटी के सदस्यों और जरूरतमंद बच्चों ने गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चे अलग अलग रंग के परिधानों में आए। मंच पर बारी बारी से सभी ने अपना परिचय दिया। अध्यक्षता स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय महिला प्रमुख डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुमन तिवारी, ज्योति शर्मा एवं निशा शुक्ला थीं। सबसे पहले संध्या माथुर, अनीता सक्सैना, मिथलेश तिवारी, निर्दोष तोमर ने सिंदूर लगाकर स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद बच्चों ने देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर शहीदों को याद कर उनके किरदार में आकर नाटक का मंचन किया। 
अंत में डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी, सुमन तिवारी एवं निशा शुक्ला को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सतेंद्र तिवारी, शिवांश, सिमरन, राजवीर, अरमान, निशा, सलोनी, खुशी, अल्तमश, सानिया, राधिका, सेजल, मंगल, कार्तिक, नीरज, अमर, अदा खान, निष्ठा, निशा, ज्योति, परी आदि उपस्थित रहे।