अजाक्स की नई टीम ने शपथग्रहण की, कर्मवीर सम्मान भी दिए
Aug 17 2025
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 27ए रेसकोर्स रोड कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र बांस बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया थे। अध्यक्षता अजाक्स के प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) इंजी. एसएल सूर्यवंशी ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, आरजीपीवी विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद सदस्य डॉ. संगीता कटारे, चेंबर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व पार्षद शिवराम जाटव, पुरुषोत्तम टमोटिया, अजाक्स के प्रांतीय संयुक्त सचिव शैलेन्द्र प्रताप कदम, संभागीय अध्यक्ष केबी दोहरे, जिलाध्यक्ष विजय कुमार पिपरौलिया, कार्यवाहक अध्यक्ष अतर सिंह जाटव एवं महिला इकाई की अध्यक्ष अंजना तिर्की मंचासीन रहीं। अतिथियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एनडी मौर्य, सचिव राजेन्द्र पक्षवार, कोषाध्यक्ष मनीराम काटोरिया, संभागीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जाटव एवं जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र जयंत ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अजाक्स की नवीन पदाधिकारियों को प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) इंजी. एसएल सूर्यवंशी ने शपथ ग्रहण कराई। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि हम संगठन की मजबूती के लिए सामाजिक समरसता के लिए भी कार्य करेंगे। इस अवसर पर अतिथियों के साथ विजय कुमार पिपरौलिया, अंजना तिर्की, एनडी मौर्य, मनीराम काटोरिया, लक्ष्मीनारायण जाटव ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को शॉल, श्रीफल एवं अलंकरण पत्र देकर सम्मान किया। संचालन अतर सिंह जाटव एवं आभार प्रदर्शन वीरेन्द्र जयंत ने किया। कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव होतम मौर्य, हरचरण शाक्य, सीताराम डंडोतिया, लाखाराम जर्मन, विवेक चौकोटिया, तरुण राजौरिया, कदम सिंह, बलवीर सिंह अटल, विमलेश शाक्य, सुरेश अम्ब, ओपी सिंह, फूलसिंह वमरोलिया, राकेश नरवरिया, डॉ. देवेंद्र दोनेरिया, डॉ. कुसुम इंदौरिया, प्रदीप पलिया, रमेश सोलंकी, हाकिम चौकोटिया, जितेंद्र कंसोटिया, झड़ा सिंह गोयल, हरनाम सिंह, रामावतार मौर्य, राहुल सारवान, ओपी केन, प्रो. पीसी जाटव, विनोद दोहरे, दिनेश लोहिया, सुमन भिलवार, मुकेश सिंघानिया, हेमसिंह नार्वे, जीएस गौतम, रतनलाल मौर्य, हरिकेश माहौर, इंजी. रामस्वरूप सूर्यवंशी, इंजी. सुनील कुमार जाटव, राजेश रामपुरे, डान सिंह, ऋतुराज गोयल, सतीश कदम, डॉ. नवीन नागर, ऋतुसिंह, आरके शाक्यवार, डॉ. पदम सिंह, रामनाथ माहौर, रामनाथ बनाफर, सुधा भगत, डॉ. पदम सिंह, विद्याराम वर्सेना आदि उपस्थित रहे।
अजाक्स चला गांव की ओर अभियान शुरू
अध्यक्षता कर रहे अजाक्स के प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) इंजी. सूर्यवंशी ने "अजाक्स चला गांव की ओर" अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाकर विकास क्रम में ऊपर लाने का कार्य करना है। मुख्य अतिथि घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि अजाक्स के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना होगा। विशिष्ट अतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि अजा, जजा वर्ग के बच्चों को स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









