कैट भारतीय सामान हमारा स्वाभिमान को लेकर चलाएगा जागरूकता अभियान

Aug 17 2025

ग्वालियर। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से भारतीय सामान हमारा स्वाभिमान को लेकर जन जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अभियान को व्यापारी एवं ग्राहकों तक लेकर जाएंगे। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कही। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं भाजपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया। कैट के वार्षिक कार्यक्रम सावन की गोठ का शुभारंभ महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कैट के राजस्थान अध्यक्ष राजू अग्रवाल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, कैट राजस्थान कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोयल भी उपस्थित थे।