जैन मिलन ने स्वतंत्रता दिवस पर कन्याओं को कराया भोजन

Aug 17 2025

ग्वालियर। जैन मिलन महिला रत्नत्रय शाखा विनय नगर के द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर गोले का मंदिर स्थित आत्म ज्योति आवासीय दृष्टिहीन दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की कन्याओं के लिए के लिए भोजन अपने घरों से स्वयं बनवाकर वितरण किया। इस नेक कार्य में जैन मिलन महिला रत्नत्रय की सभी वीरांगना बहनों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजेश जैन, प्रवीण गंगवाल, कमलेश जैन, संगीता मौजूद थे।  कार्यक्रम में सभी बच्चियों ने अपने मधुर स्वर में देशभक्ति गाने सुनाए। 
जैन मिलन के सभी पदाधिकारी और विनय नगर शाखा की सभी बहन भोजनशाला में कन्याओं के बीच पहुंची और बड़े स्नेही पूर्वक अपने हाथों से उन्हें भोजन परोसा। कार्यक्रम में  हेमलता विंदायका, सुनीता प्रदीप जैन, नेहा राजीव जैन, रिझुल जैन संगीता जैन, शकुन, उर्मिला, किरण जैन, ज्योति जैन, ममता जैन, अलका, साधना, अनीता, रीना, रीनू, अंजना जैन, अंजना गोधा उपस्थित रही।