भाविप शाखा-समर्पण का झंडा वंदन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Aug 17 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर महाराज बाड़े पोस्ट ऑफिस प्रांगण मे मुख्य आतिथि अमित कुमार सिंह प्रवर अधीक्षक ग्वालियर संभाग के आतिथ्य मे झण्डा फहराया गया।
 संचालन कर रहे राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने बताया झंडा वंदन के बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान किया और सभी को लड्डू से मुंह मीठा कराकर 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाँ देकर पोस्ट ऑफिस स्टाफ का अतिथियों द्वारा तिरंगा पटका ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अमित कुमार सिंह, एसके राठौ, वीपी राठौर, यूसी शर्मा, मलखान सिंह लोधी, श्रीमती मनिका गोयल, गुलाब सिंह प्रजापति, संजय श्रीवास्तव, महेश धीमान, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, अशोक पमनानी, कमल रजक, प्रकाश राव, लक्ष्मीनारायण बघेल, सुरेश अरोरा, महादेव गुप्ता, विजय गुप्ता, गोपाल दास सविता, नाथू सिंह, एसआर डिपली, बालेश्वर सिंह परमार आदि मौजूद रहे।