भक्ति, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों का दिखा संगम
Aug 17 2025
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर में भक्ति, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिला। व्हाट्सएप संगीत समूह सुरों का बसेरा की ओर से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर ग्रुप की लगभग 50 महिला सदस्यों ने पारंपरिक परिधान में सजी-धजी, कान्हा के भजनों और रास-लीलाओं में डूबी नजर आईं। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण भक्ति गीतों से हुआ, जहां महिला सदस्याओं ने एक से बढक़र एक भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को हरे कृष्ण के मधुर स्वर से गुंजायमान कर दिया। राधा-कृष्ण की झांकियों, गरबा और डांडिया की रंगीन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का विशेष आकर्षण जन्माष्टमी क्वीन प्रतियोगिता रही। ज्योति दुबे ने प्रथम स्थान और सुजाता यदुवंशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सम्मान अर्जित किया।
कार्यक्रम में शैली शर्मा, शिवांगी शर्मा, शशिकला बाथम, हरीश बत्रा सहित विनीता अग्रवाल, रितु ससेना, अमृता गुप्ता, नीता अग्रवाल, संगीता भदौरिया, अंजना खन्ना, काव्या श्रीवास्तव, सपना बाथम, वंशिका जैन, सरोज आर्या, अर्चना मुद्गल शर्मा, रचना श्रीवास्तव, ममता जायसवाल, अर्चना साठे, स्वाति जोगलेकर, मंजू अग्रवाल, नीलम श्रीवास्तव, रश्मि पित्रे आदि मौजूद रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









