काव्यगोष्ठी एवं युवा साहित्यकार गोष्ठी का आयोजन हुआ
Aug 17 2025
ग्वालियर। मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर के तत्वावधान में मासिक इंगित काव्यगोष्ठी एवं युवा साहित्यकार गोष्ठी का आयोजन सभा भवन दौलतगंज में किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार डॉ. देवेंद्र तोमर एवं विशिष्ट अतिथि गौरव बघेल रहे। अध्यक्षता बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने की। गोष्ठी सामयिक विषय, राष्ट्रीय भावबोध, रक्षाबंधन पर्व एवं स्वाधीनता दिवस पर केंद्रित रही।
काव्यगोष्ठी में बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ .देवेंद्र तोमर, राज किशोर वाजपेई अभय, अमर सिंह यादव, अशोक बित्थरिया, कवि रामचरण, डॉ सुखदेव माखीजा, जग मोहन श्रीवास्तव, दिनेश विकल, आलोक शर्मा, सुधीर चतुर्वेदी, शिवम् सिसौदिया, गौरव बघेल सहित अन्य कवियों ने सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर उपेन्द्र कस्तूरे, दीपक कॉल, राकेश पांडेय उपस्थित रहे। कार्यकम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन डॉ कुमार संजीव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन रामचरण रुचिर ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









