बजरंग भक्त मंडल ने की 1300 किलो हरे चारे की गौसेवा

Aug 17 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा निरंतर 6 वर्षों से प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह  जनकताल स्थित गौशाला में अपने सदस्यों के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500 किलो एवं रविवार को लगभग 800 किलो हरे चारे की सेवा की गई। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि इस सप्ताह की सेवा शालिनी त्रिपाठी, अभिषेक सिसोदिया, अंकित तिवारी, अजय जैन, प्रशांत उपाध्याय, सन्तोश  शिवहरे, राकेश बंसल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन के सहयोग से की गई।
इस अवसर पर राकेश मंगल, अमन गर्ग,  नमन अवस्थी, हरीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, आकाश सोलंकी, भावना मोहिले, पुनीता मंगल आदि सदस्य उपस्थित थे।