कस्तूरबा गांधी विश्रांति भवन न्यास में स्वातंत्रता दिवस मनाया

Aug 16 2025

ग्वालियर। कस्तूरबा गांधी विश्रांति भवन न्यास में 79वां स्वातंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें सबसे पहले कस्तूरबा चौराहे पर स्थित कस्तूरबा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कस्तूरबा न्यास भवन में ध्वजारोहण किया गया एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आरती की गई। 
ध्वजारोहण कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद शर्मा, पीडी अग्रवाल, श्रीमती मीना सचान, डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया, यशवर्धन जैन, संदीप मित्तल, सुमंत  शर्मा, श्रीमती रीना सोलंकी, प्रेम नारायण चौरसिया, सुरेश मित्तल, जयश्री चौहान, कैलाश कुशवाह, दिनेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार प्रजापति, कविंद्र कुशवाह, डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री, श्रीमती दिव्या शर्मा, सुनील माझी, श्रीमती प्रियंका तांबे, अभिषेक  कौरव, देवदत्त तिवारी भागीरथ कुशवाह आदि उपस्थित रहे।