जेसीआई ग्वालियर मेट्रो ने स्कूल में मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Aug 16 2025

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मेट्रो के तत्वावधान में द ग्वालियर ग्लोबल स्कूल सिटी सेंटर में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि नीलम शर्मा एवं पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगान गाया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की संचालिका नीलम शर्मा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर  अनुपम तिवारी, डॉ. विश्वकांत शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, विपिन अग्रवाल, अखिलेश सिंह डांगी, विनय, संजय, पंकज, प्रशांत, ऋषभ, दीपा अग्रवाल, आस्था, रिंकी, नीतू, नीना, मनीषा, समीक्षा, कंचन आदि मौजूद रहे।