महापौर शोभा सिकरवार ने निगम मुख्यालय पर फहरा तिरंगा

Aug 16 2025

ग्वालियर। महापौर शोभा सिकरवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में निगमायुक्त संघ प्रिय सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
क्षेत्रीय कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण
नगर निगम के सभी 25 क्षेत्रीय कार्यालयों एवं टाउन हॉल महाराज बाडा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस शुभकानाएं दी।