कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने किया ध्वजारोहण
Aug 16 2025
ग्वालियर। गौरवशाली भारतवर्ष के 79वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा हम सब मिलजुलकर ऐसे प्रयास करें कि हर मनुष्य को स्वतंत्रता का अनुभव हो। किसी को अपनी समस्या के समाधान के लिए आग्रह न करना पड़े, शासकीय सेवक स्वत: संज्ञान लेकर समस्या हल करें। यही स्वाधीनता के अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, सीबी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









