उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

Aug 16 2025

सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकडिय़ां, एनसीसी और स्काउट-गाइड आदि ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर नारियों, सैन्य कार्यवाहियों के दौरान घायल हुए सैनिकों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया।
इसके साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।