ग्वालियर में मंत्री नारायण कुशवाह ने फहराया तिरंगा

Aug 16 2025

ग्वालियर। 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य कार्यक्रम कम्पू स्थित एसएएफ मैदान में हुआ। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। 
स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले की झांकियां देखने को मिली। स्कूल के बच्चों ने दोनों घटनाओं की झलकियों को डांस कर ऐसे पेश किया, जैसे मानों सजीव दृश्य हों। हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर एसएएफ मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए हैं। ग्वालियर के 20 से ज्यादा स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देश के हर प्रांत की झांकी व नृत्य पेश किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उत्तर में जम्मू-कश्मीर और दक्षिण में कन्याकुमारी तक की संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे रही थी।
 स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े। इस दौरान हर्ष फायर किया गया। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस मौके पर कहा कि पूरे विश्व ने देखा कि किस तरह पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को करार जवाब दिया। इसके लिए मैं स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश के वीर सपूतों और हमारी फोर्स को बधाई देता हूं।