सभापति तोमर ने किया जलविहार परिषद कार्यालय पर ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं ग्वालियर दिनांक 16 अगस्त 2025- सभापति श्री मनोज सिंह तोमर ने आज 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फूलबाग जल विहार स्थित परिषद कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष श्री अनिल सांखला, सचिव श्री बृजेश श्रीवास्तव , श्री भागचंद कुंदवानी सहित निगम परिषद के सभी कर्मचारी एवं फायर ब्रिगेड व अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। निगम परिषद कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सभापति श्री तोमर ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही गौरव का दिवस है, इस दिवस को हम सभी को मिलकर हर्षोल्लास के साथ अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर सभापति श्री तोमर ने स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वयं अपने हाथों से मिष्ठान का वितरण किया और सभी का मुंह मीठा कराया।

Aug 15 2025